1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस वजह से अनुष्का ने 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए तुरंत कर दी थी 'हां'

तो इस वजह से अनुष्का ने 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए तुरंत कर दी थी 'हां'

 Published : Jul 26, 2017 08:44 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 08:44 am IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर अनुष्का ने हाल ही में कहा...

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर अनुष्का ने हाल ही में कहा कि वह इम्तियाज के साथ लंबे वक्त से काम करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, इसलिए जैसे उन्हें इस फिल्म के लिए ऑफर मिला तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। अनुष्का ने कहा, "पहली बार इम्तियाज ने मुझे प्रस्ताव दिया, और मैंने 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए तुरंत हां कह दिया। मैं इम्तियाज के साथ काफी समय से काम करना चाहती थी।"

उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म ('जब हैरी मेट सेजल') के लिए इसलिए हां किया, क्योंकि मैं हमेशा से इम्तियाज के साथ काम करना चाहती थी और यह ऐसी फिल्म थी, जिसका मैंने बहुत आनंद लिया।" गौरलतब है कि इस फिल्म में अनुष्का एक बार फिर से सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दें रही हैं। ये दोनों इससे पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में भी नजर आ चुके हैं।

इस फिल्म में शाहरुख को एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाते हुए जाएगा, वहीं अनुष्का एक गुजराती लड़की सेजल की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (मनोज बाजपेयी ने अनुपम खेर संग शूटिंग करना बताया सम्मान की बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन