1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पाताल लोक' देख रही थीं अनुष्का शर्मा, यूजर्स की नज़र में आ गई शादी की फनी फोटो, हो रही वायरल

'पाताल लोक' देख रही थीं अनुष्का शर्मा, यूजर्स की नज़र में आ गई शादी की फनी फोटो, हो रही वायरल

 Published : May 15, 2020 06:08 pm IST,  Updated : May 15, 2020 06:08 pm IST

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें टीवी के नीचे उनकी विराट कोहली संग शादी का एक स्कैच फोटो फ्रेम में रखा हुआ था।

Anushka Sharma Virat Kohli- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का फनी स्कैच वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASHARMA

बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पहली वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी और बात को लेकर भी चर्चा हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 'पाताल लोक' देखते हुए एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि सब लोक के सब लोग देख रहे हैं पाताल लोक.. इस तस्वीर में लोगों का ध्यान टीवी के नीचे रखी उनकी और विराट कोहली की शादी की फोटो (स्कैच) पर गया, जो काफी फनी है।

इस फोटो फ्रेम में लगे स्कैच में विराट और अनुष्का दूल्हा व दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दोनों के चेहरे अजीबोगरीब तरीके (फनी) बनाए गए हैं। इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

लॉकडाउन में बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

लॉकडाउन में विराट और अनुष्का एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दूसरे के साथ इतना लंबा वक्त एक साथ बिता पाएंगे।

इटली में हुई थी शादी

अनुष्का और विराट की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में फैमिली के कुछ मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

बता दें कि पाताल लोक को क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह बेचैन कर देने वाला क्राइम-ड्रामा इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के इर्दगिर्द घूमता है, जो दिल्ली का एक हताश पुलिस वाला है, जिसे एक बेहद हाई प्रोफाइल केस थमा दिया जाता है। 

जाने-माने एक पत्रकार की हत्या करने के प्रयास में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह केस एक उलझी हुई भूल-भुलैया बन जाता है। चौधरी धोखे के एक ऐसे रास्ते पर निकल पड़ता है जो उसे सीधा 'पाताल लोक' की खतरनाक गलियों में पहुंचा देता है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन