1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने जताया ‘ZERO’ की टीम का आभार, लिखा खास संदेश

अनुष्का शर्मा ने जताया ‘ZERO’ की टीम का आभार, लिखा खास संदेश

 Published : Jun 28, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 02:59 pm IST

शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्मी 'जीरो' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

Zero- India TV Hindi
Zero

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्मी 'जीरो' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद अब उन्होंने 'जीरो' की पूरी टीम का आभार जताया है। अनुष्का ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'जीरो' इज ऑल हार्ट। 'जीरो' अद्भुत लोगों की कहानी है।" अनुष्का ने यह संदेश शाहरुख और निर्देशक आनंद एल. राय की एक तस्वीर के साथ शेयर किया।

अनुष्का ने लिखा,"आनंद एल.राय और शाहरुख खान को प्यार और कैटरीना कैफ अद्भुत हैं। 'जीरो' की शूटिंग पूरी हुई।" गौरतलब है कि फिल्म में फिल्म में किंग कान एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किए गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

बता दें कि फिल्म में शाहरुख और अनुष्का के अलावा कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन