1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या शाहिद कपूर को डेट करना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना?

ये क्या शाहिद कपूर को डेट करना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना?

 Published : Jun 17, 2019 10:26 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:26 pm IST

 अपारशक्ति ने यह खुलासा किया कि अगर उन्हें समान लिंग के किसी इंसान के साथ रिलेशनशिप में रहना पड़ता तो वह शाहिद को चुनते। 

शाहिद कपूर- India TV Hindi
शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने कहा कि अगर उन्हें समान लिंग के किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहना हो तो वह 'कबीर सिंह' के अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रहना पसंद करेंगे। एक बयान के मुताबिक, अपारशक्ति ने अपनी यह ईच्छा जूम के शो 'बाय इनवाइट ओनली' के दौरान जाहिर की।

शो में प्रश्नों के क्विक राउंड में अपारशक्ति ने यह खुलासा किया कि अगर उन्हें समान लिंग के किसी इंसान के साथ रिलेशनशिप में रहना पड़ता तो वह शाहिद को चुनते। उन्होंने कहा, "मुझे उनका ड्रेस अप बहुत पसंद है। उनका स्टाइल पसंद है। मुझे उनकी बॉडी लैंग्वेज पसंद है। वह मुझे 25 के लगते हैं।"

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि डेट पर जाने के लिए अगर कटरीना कैफ और आलिया भट्ट में से किसी को मना करना पड़ा तो आप किसे मना करेंगे। इस पर अपारशक्ति ने कहा, "मैं आलिया के सामने कटरीना को मना कर दूंगा।"

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

सैफ अली खान और आलिया ने शुरू की 'जवानी जानेमन' की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन