1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पनामा में मिस टीन यूनिवर्स 2019 में हिस्सा लेगी मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर

पनामा में मिस टीन यूनिवर्स 2019 में हिस्सा लेगी मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 07:49 pm IST

मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर इस साल पनामा में आयोजित मिस टीन यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Apurva Thakur to participate in Miss Teen Universe 2019- India TV Hindi
Apurva Thakur to participate in Miss Teen Universe 2019 Image Source : INSTAGRAM

मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर इस साल पनामा में आयोजित मिस टीन यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता 24 मार्च से आयोजित की जाएगी और इसके नतीजे 30 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस साल सौंदर्य प्रतियोगिता में 28 विभिन्न देशों की प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिसमें अर्जेटीना, अमेरिका, मैक्सिको और कोलंबिया आदि देश शामिल हैं।

पिछले साल दिसंबर में अपूर्वा ने 2018 में मिस टीन इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस इवेंट का आयोजन मिस जसमीत कौर ने नोएडा फिल्म सिटी में किया था। मिस टीन यूनिवर्स इंडिया के आयोजन का श्रेय मिस टीन इंडिया ऑर्गनाइजेशन की जसमीत कौर को जाता है। उन्होंने ही इस इवेंट का कॉन्सेप्ट डिजाइन किया।

अपूर्वा मुंबई की निवासी हैं। वह इस समय फिलाडेल्फिया की थॉमस जैफरसन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही हैं।

अपूर्वा ने कहा, "मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। मैं इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हूं और वहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही हूं। लाखों भारतीयों की शुभकामनाएं मुझे पनामा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहित करेंगी।"

गौरतलब है कि सृष्टि कौर को निकारागुआ में मानागुआ के रूबेन डारियो नेशनल थियेटर में मिस टीन यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया था। सृष्टि मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली भारतीय-एशियाई विजेता बनी थीं।

जसमीत कौर ने कहा, "अपूर्वा बहुत ही प्रतिभाशाली युवा लड़की है। मुझे विश्वास है कि मिस टीन सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतने के लिए जो खूबियां चाहिए, अपूर्वा में वह सब है। हमारी एक्सपटर्स की टीम ने अपूर्वा को काफी अच्छे ढंग से तैयारी कराई है। अपूर्वा को हर चुनौती से पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता से मुकाबला करने के लिए तैयार किया है। वह सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगी।"

Also Read:

करण जौहर ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, जया बच्चन-शर्मिला टैगोर हुईं शामिल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

NOTEBOOK Song Out: सलमान खान का गाया गाना 'मैं तारे...' हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन