1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, जया बच्चन-शर्मिला टैगोर हुईं शामिल

करण जौहर ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, जया बच्चन-शर्मिला टैगोर हुईं शामिल

 Published : Mar 18, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 07:38 pm IST

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपनी मम्मी हीरू जौहर (Hiroo Johar) के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। हीरू जौहर सोमवार को 76 साल की हो गईं।

Karan Johar, Hiroo Johar- India TV Hindi
Karan Johar, Hiroo Johar Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपनी मम्मी हीरू जौहर (Hiroo Johar) के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। हीरू जौहर सोमवार को 76 साल की हो गईं। पार्टी में जया बच्चन, शर्मिला टैगोर, शोभा कपूर सहित कई लोग पहुंचे। यह पार्टी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रखी गई थी। जया पार्टी में सबसे पहले आने वालीं मेहमानों में से एक थीं। उन्होंने क्रीम कलर का सलवार-कुर्ता पहना था। सलमान खान की मम्मी सलमा खान ने भी पार्टी अटेंड की। उन्होंने पेस्टल ग्रीन शरारा पहना था। जीतेंद्र की पत्नी शोभा कपूर और शमी कपूर की पत्नी नीला देवी भी बर्थडे बैश में शामिल हुईं।

Neila Devi
Neila Devi

Jaya Bachchan
Jaya Bachchan

Karan Johar
Karan Johar

Shobha Kapoor
Shobha Kapoor

Reema Jain
Reema Jain

Anu Dewan
Anu Dewan

Salma Khan
Salma Khan

Sharmila Tagore
Sharmila Tagore

होस्ट करण जौहर ने कैजुअल पहना था, वहीं उनकी मम्मी हीरू ग्रीन सूट में नज़र आईं। करण ने केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है, जिसमें वह अपनी मम्मी को किस करते नज़र आ रहे हैं।

पार्टी के एक वीडियो में हीरू अपना बर्थडे स्पीच देती नज़र आ रही हैं। वह करण को दो बार उनकी स्पीच सुनने के लिए कहती हैं क्योंकि वह दोस्तों से बात करने में बिज़ी थे।

रविवार की रात रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा, करण के घर जाते दिखे थे। दोनों हीरू को बर्थडे विश करने पहुंचे थे।

पिछले साल करण ने अपनी मम्मी के 75वें जन्मदिन पर बड़ी पार्टी दी थी।

Also Read:

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

NOTEBOOK Song Out: सलमान खान का गाया गाना 'मैं तारे...' हुआ रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन