1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Grammy 2019: एआर रहमान बेटी रहीमा के साथ पहुंचे, शेयर की इवेंट की तस्वीरें

Grammy 2019: एआर रहमान बेटी रहीमा के साथ पहुंचे, शेयर की इवेंट की तस्वीरें

 Published : Feb 11, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:10 pm IST

एआर रहमान ने ग्रैमी 2019 में अपनी बेटी रहीमा रहमान के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।

AR Rahman attends Grammy 2019 with daughter Raheema- India TV Hindi
AR Rahman attends Grammy 2019 with daughter Raheema Image Source : INSTAGRAM

एआर रहमान ने ग्रैमी 2019 में अपनी बेटी रहीमा रहमान के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। इवेंट को एलिसिया कीज़ ने होस्ट किया था और इसमें मिशेल ओबामा भी शरीक हुई थीं।

एक तस्वीर में रहमान, उनकी बेटी और इला पालीवाल नज़र आ रहे हैं। रहमान और उनकी बेटी ने ब्लैक आउटफिट पहना था।

हाल ही में रहमान को अपनी बेटी खतीजा को नकाब पहनाने के लिए 'दबाव' डालने के लिए ट्रोल किया गया था। इसका जवाब देते हुए रहमान ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी और दूसरी बेटी बिना नकाब के थीं और खतीजा ने नकाब पहना था। उनका कहना था कि खतीजा अपनी मर्ज़ी से नकाब पहनती हैं।

इस साल 'स्लमडॉग मिलेनियर' के 10 साल भी हुए। इस फिल्म के गाने 'जय हो' के लिए रहमान को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। 10 साल होने की खुशी में मुंबई के धारावी में एक इवेंट रखा गया था, जिसमें अनिल कपूर और गुलज़ार भी आए थे।

Also Read:

विक्की कौशल ने हरलीन सेठी संग रिश्ता किया कंफर्म

साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने कौशिक कृष्णमूर्ति से की शादी, देखें Photos

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने विशगन वंगामुड़ी से की शादी, देखें सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन