विक्की कौशल इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 200 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हुई है। वहीं, दूसरी तरफ हरलीन सेठी संग उनका रोमांस भी टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। एक इंटरव्यू में विक्की ने हरलीन संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है।
Related Stories
पिछले साल जुलाई में दोनों को साथ में रेस्टोरेंट जाते देखा गया था। तब से उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी। एक चैट शो में विक्की ने हरलीन संग अपने रिश्ते की बात की और स्वीकार किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब दोनों एक पार्टी में मिले थे।
उन्होंने कहा- ''हम कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। शुरू से ही ये बहुत अच्छा लग है। हमने कभी इस पर सवाल नहीं उठाए। यह पिछले साल ही शुरू हुआ है। एक-दूसरे को जानना बहुत खूबसूरत था।''
''लेकिन इसके साथ ही शुरू से ही अच्छा भी लग रहा था। जो भी हुआ वो बहुत ऑर्गेनिक तरीके से हुआ। हमने जल्दबाज़ी नहीं की और सवाल नहीं उठाए। हमें एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा लगता है। हम एक-दूसरे के बेस्ट क्रिटिक्स हैं।''
विक्की और हरलीन अपने दोस्त अमृतपाल सिंह बिंद्रा की पार्टी में मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि किसी और लड़की को विक्की पर क्रश था और वो दूसरे शहर से उनसे मिलने वहां आई थी। हालांकि विक्की उस लड़की का हिंट समझ नहीं पाए और वहां उनकी और हरलीन की बात आगे बढ़ गई।
Also Read:
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने विशगन वंगामुड़ी से की शादी, देखें सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो
शाहरुख खान ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से क्यों कहा- 'मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं'
लेडी गागा ने 'ए स्टार इज बॉर्न' के लिए जीता ग्रैमी अवॉर्ड