1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल को फिल्म 'उरी' का How's the Josh डॉयलॉग नहीं आया था पसंद, बताई वजह

विक्की कौशल को फिल्म 'उरी' का How's the Josh डॉयलॉग नहीं आया था पसंद, बताई वजह

 Published : Feb 08, 2019 07:28 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 02:46 pm IST

विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान उन्हें how's the josh डॉयलॉग पसंद नहीं आया था।

Vicky kaushal- India TV Hindi
Vicky kaushal Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL

विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। उरी का How's the Josh डॉयलॉग सभी को बेहद पसंद आया है। जिसकी वजह से बच्चे से लेकर बड़े और एक्टर सेलेकर प्रधानमंत्री सभी लोग इस डॉयलॉग के नारे लगा चुके हैं। मगर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान विक्की कौशल को यह डॉयलॉग पसंद नहीं आया था। इस बात का खुलासा खुद विक्की कौशल ने किया है।

विक्की ने एक इंटरव्यू में बताया- जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो मुझे यह डॉयलॉग पसंद नहीं आया था। मुझे अपना किरदार बहुत कूल लगा था क्योंकि मैं नहीं जानता था कि आर्मी कैसे काम करती है। जिसकी वजह से मैं यह डॉयलॉग फील नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कहा- मैंने डॉयलॉग ना पसंद होने के बारे में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को भी बताया था। मगर आदित्य को विश्वास था कि यह डॉयलॉग सभी को बेहद पसंद आने वाला है। विक्की ने बताया- जब वह आदित्य के साथ फिल्म के दौरान बैठए थे तो उन्होंने कहा था कि मैं इस डॉयलॉग के लिए श्योर नहीं हूं। मगर आदित्य को फिल्म को लेकर किसी चीज पर विश्वास था तो वो सिर्फ इस डॉयलॉग को लेकर था।

विक्की ने बताया जब मैंने फिल्म के सीन शूट करना शुरु किया तब मैंने इस डॉयलॉग को फील किया। जिसके बाद में आदित्य के पास गया और उन्हें कहा डॉयलॉग सही लग रहा है।

आपको बता दें विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जल्द ही 200 करोड़ के बजट में शामिल होने वाली है। इस फिल्म में विक्की के साथ यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना अहम रोल में नजर आए हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट ने दिया कंगना के इल्जामों का जवाब,कहा- मैं माफी मांग लूंगी

मैडम तुसाद में लगा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेच्यू, सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की खुशी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन