1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने दिया कंगना के इल्जामों का जवाब,कहा- मैं माफी मांग लूंगी

आलिया भट्ट ने दिया कंगना के इल्जामों का जवाब,कहा- मैं माफी मांग लूंगी

 Published : Feb 08, 2019 06:46 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 06:48 am IST

आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के स्टेटमेंट का जवाब दिया है। आलिया ने कहा कि अगर उन्हें बुरा लगा है तो मैं उनसे माफी मांग लूंगी।

Alia bhatt and Kangana ranaut- India TV Hindi
Alia bhatt and Kangana ranaut Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हो चुकी है। वह फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से बयान भी दे रही हैं। साथ ही बॉलीवुड की कई हस्तियों पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी फिल्म को लेकर किसी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। इस बात पर कंगना ने आलिया भट्ट(Alia Bhatt) को भी इन हस्तियों में शामिल किया था और उन्हें मतलबी कहा था। जिस बात का अब आलिया ने जवाब दिया है। कंगना ने आलिया के बारे में कहा था कि मैंने जब आलिया की फिल्म 'राजी' का ट्रेलर देखा था तो आलिया और मेघना दोनों से काफी देर बात की थी मगर उन्होंने मेरी फिल्म पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है।

आलिया ने इस बात का जवाब देते हुए कहा है कि- मुझे नहीं लगता की कंगना मुझे पसंद नहीं करती हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने जानबूझकर उन्हें दुखी किया है। अगर मैंने ऐसा किया है तो मैं उनसे पर्सनल लेवल पर माफी मांगूगी। लेकिन मैं यह हमेशा से कहती आई हूं कि मैं उनकी एक्टर और व्यक्ति की तरह बहुत सराहना करती हूं। वह हर बात मुंह पर बोलती हैं जिसके लिए हिम्मत की जरुरत होती है। मुझे इस परेशानी के बारे में नहीं पता था। मैं शूटिंग में बिजी थी। 

आखिरकार किसी सेलिब्रिटी ने कंगना के स्टेटमेंट का जवाब दिया है।

आपको बता दें आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अपोजित रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। वह एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मैडम तुसाद में लगा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेच्यू, सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की खुशी

करण जौहर के बच्चे यश और रूही हुए 2 साल के, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन