1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बच्चे यश और रूही हुए 2 साल के, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

करण जौहर के बच्चे यश और रूही हुए 2 साल के, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

 Published : Feb 07, 2019 11:21 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 11:21 pm IST

फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही 7 फरवरी को दो साल के हो गए। करण ने अपने बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Karan Johar kids Yash and Roohi second birthday celebration pictures and videos- India TV Hindi
Karan Johar kids Yash and Roohi second birthday celebration pictures and videos Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही 7 फरवरी को दो साल के हो गए। करण ने अपने बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक वायरल वीडियो में करण अपने बच्चों को केक काटने में मदद करते नज़र आ रहे हैं। उनके साथ उनकी मम्मी हीरू जौहर भी दिख रही हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा की बस राइड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। करण के करीबी वरुण धवन भी पार्टी में बच्चों के साथ नज़र आए। देखें पार्टी की तस्वीरें और वीडियो...

नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर करण के बच्चों को बर्थडे विश किया था।

आपको बता दें कि यश और रूही का जन्म सेरोगेसी से हुआ था। करण ने अपने बच्चों का नाम अपने माता-पिता के नाम हीरू और यश पर रखा है। उनके जन्म के समय करण ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था- ''जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे। मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मेरे दो टुकड़े मेरी तरफ देख रहे हैं।''

करण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो 'केसरी', 'कलंक', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'ब्रम्हास्त्र' को प्रोड्यूस और पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

मैडम तुसाद में लगा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेच्यू, सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की खुशी

करीना कपूर खान ने 'फेवीकॉल' गाना करने से पहले सैफ अली खान से मांगी थी इजाज़त

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन