प्रियंका चोपड़ा जोनस ग्लोबल आइकन हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उन्होंने अपने टैलेंट से सबको इम्प्रेस किया है। 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में उनके वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं।
Related Stories
तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- ''मैं, जब मैं न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में अपनी नई वैक्स स्टेच्यू देखती हूं। (दूसरी जगहों पर भी जल्द आ रहा है)''।
न्यूयॉर्क के अलावा उनका वैक्स स्टेच्यू लंदन, सिडनी, बैंककॉक और सिंगापुर के मैडम तुसाद में भी लगेगा। विटनी हॉस्टन के बाद प्रियंका दूसरी सेलिब्रिटी हैं, जिनके चार मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू होंगे।
प्रियंका फिलहाल न्यूयॉर्क अपनी फिल्म Isn't It Romantic के प्रमोशन के लिए गई हैं। उनके बॉलीवुड करिय की बात करें तो वो सोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं।
Also Read:
सलमान खान कोरियन हिट फिल्म 'वेटरन' के हिंदी रीमेक में आएंगे नज़र!
करीना कपूर खान ने 'फेवीकॉल' गाना करने से पहले सैफ अली खान से मांगी थी इजाज़त
डायरेक्टर आदित्य ने बताई फिल्म 'उरी' के फेमस डॉयलॉग 'How's the josh' के पीछे की पूरी कहानी