1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने कौशिक कृष्णमूर्ति से की शादी, देखें Photos

'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने कौशिक कृष्णमूर्ति से की शादी, देखें Photos

 Published : Feb 11, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 05:48 pm IST

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में नज़र आईं एक्ट्रेस लवी सासन ने 10 फरवरी को अमृतसर में बंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी कर ली।

 Saath Nibhaana Saathiya fame Lovey Sasan married to Koushik Krishnamurthy- India TV Hindi
Saath Nibhaana Saathiya fame Lovey Sasan married to Koushik Krishnamurthy Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में नज़र आईं एक्ट्रेस लवी सासन ने 10 फरवरी को अमृतसर में बंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी कर ली। शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने पिछले साल मार्च में सगाई की थी। बंगलुरु में उनकी एक और सेरेमनी होगी।

शादी अमृतसर के गुरुद्वारे में हुई। लवी ने बल्श पिंक लहंगा और कुंदन के गहने पहने थे। वहीं कौशिक शेरवानी और पगड़ी में नज़र आए।

लवी और कौशिक इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की सोच रहे थे, लेकिन लवी के ग्रैंडपेरेंट्स के पास पासपोर्ट नहीं होने के कारण उन्होंने भारत में ही शादी करने की सोची। शादी के बाद लवी बंगलुरु शिफ्ट हो जाएंगी, लेकिन टीवी शोज के लिए मुंबई आती-जाती रहेंगी।

पिछले साल वाट्सएप ग्रुप पर लवी और कौशिक की जान-पहचान हुई थी। कौशिक को नहीं पता था कि लवी एक्ट्रेस हैं और उनके बारे में जानने के लिए उन्होंने गूगल सर्च किया था।

लवी ने एक इंटरव्यू में कौशिक के बारे में कहा था- वो सकारात्मक और समझदार लड़के हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। हर दिन हमारा रिश्ता मजबूत होता जा रहा है। मैं खुशनसीब हूं कि वो मेरी ज़िंदगी में हैं।

लवी ने 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कितनी मोहब्बत है' में भी काम किया है।

Also Read:

विक्की कौशल ने हरलीन सेठी संग रिश्ता किया कंफर्म

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने विशगन वंगामुड़ी से की शादी, देखें सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो

शाहरुख खान ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से क्यों कहा- 'मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन