1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल छोटे इस हॉलीवुड अभिनेता को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? वीडियो हो रही है वायरल

10 साल छोटे इस हॉलीवुड अभिनेता को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? वीडियो हो रही है वायरल

 Published : May 30, 2018 02:57 pm IST,  Updated : May 30, 2018 02:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में व्यस्त हो गई हैं। हालांकि वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। प्रियंका कुछ समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में व्यस्त हो गई हैं। हालांकि वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। प्रियंका कुछ समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई बार वह ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी लुक या फिल्मी किरदार को लेकर नहीं बल्कि रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपनी शादी की अफवाहों का तो खंडन कर दिया, लेकिन अपनी डेटिंग को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है।

लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकी अभिनेता निक जोनास को डेट कर रही हैं। दरअसल इन दिनों प्रियंका और निक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों डॉजर्स स्टेडियम में बेसबॉल मैच के लिए पहुंचे हैं। इस वीडियो में ये दोनों स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं था जब प्रियंका और निक साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें इन्हें एक बोर्ट पर पार्टी करते हुए देखा जा रहा था। हालांकि इन दोनों में से ही किसी ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन