1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sridevi की जाह्नवी और खुशी के बचाव में आईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, भद्दे कमेंट्स के जवाब में कहा...

Sridevi की जाह्नवी और खुशी के बचाव में आईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, भद्दे कमेंट्स के जवाब में कहा...

 Published : Mar 06, 2018 10:19 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 10:19 am IST

बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी। पहली बीवी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हुए।

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर जो दुखों का पहाड़ टूटा उसे कम करने के लिए बोनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर लगातार पिता के साथ खड़े रहे। अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे हैं। लोगों को हमेशा ये शिकायत रही कि श्रीदेवी की वजह से बोनी से पहली पत्नी को तलाक दिया और अर्जुन-अंशुला के साथ अन्याय हुआ है।

लेकिन अंशुला को ये बिल्कुल गवारा नहीं है कि कोई उनकी बहनों जाह्नवी और खुशी के बारे में कुछ कहे। तभी तो अंशुला ने अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन को आड़े हाथों ले लिया जिसमें वह उनकी सौतेली बहनों को ट्रोल कर रही थी। अंशुला ने कड़े शब्दों में उससे कहा कि मेरी बहनों को अपशब्द कहना बंद करें।

सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में अंशुला ने डटकर रहने की बात कही है। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने जाह्नवी और खुशी के अलावा उनके पिता बोनी कपूर को लेकर भी भद्दे कमेंट्स किए। अंशुला ने पहले इस कमेंट को डिलीट किया और फिर लिखा- "आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह के अपशब्द मेरी बहनों के लिए इस्तेमाल करने से बचें। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने आपके कमेंट्स डिलीट कर दिए। आपके अंदर मेरे और भाई (अर्जुन कपूर) को लेकर जो प्यार और जुनून है उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। लेकिन गुजारिश है कि खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं। आपके प्यार के लिए शुक्र‍िया।"

अंशुला कपूर
अंशुला कपूर

बता दें, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी। पहली बीवी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हुए। साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली। साल 2012 में मोना का देहांत हो गया।

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर

श्रीदेवी से शादी के बाद मोना और बोनी का रिश्ता जरूर खत्म हो गया। लेकिन अर्जुन और अंशुला हमेशा पिता के करीब रहे। हालांकि श्रीदेवी से अर्जुन और अंशुला ने कोई रिश्ता नहीं रखा। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला ने बड़े भाई-बहन की तरह जाह्नवी और खुशी का सपोर्ट किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन