1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार बोले अर्जुन कपूर

श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार बोले अर्जुन कपूर

 Published : Mar 06, 2018 09:40 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 09:40 am IST

जिस वक्त श्रीदेवी का निधन हुआ अर्जुन उस वक्त अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन मौत की खबर मिलते ही वो शूटिंग छोड़कर तुरंत मुंबई लौट आए।

श्रीदेवी, अर्जुन कपूर- India TV Hindi
श्रीदेवी, अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर का पहला कमेंट सामने आया है। अर्जुन कपूर के रिश्ते श्रीदेवी के साथ कभी खास नहीं रहे, लेकिन उनकी मौत के वक्त वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ खड़े नजर आए। वैसे भी अर्जुन कपूर ने एक बार कहा था कि वो श्रीदेवी की रिस्पेक्ट करते हैं, भले ही हमारे बीच कोई संवाद ना हो, क्योंकि हम दोनों जिस शख्स से प्यार करते हैं वो एक ही है। (यहां अर्जुन बोनी कपूर की बात कर रहे थे।)

सोमवार को इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिंदगी उठकर चलने का नाम है। उन्होंने लिखा- जिंदगी हारने की वजह देती है, गिरकर संभलने वाले बहादुर होते हैं। उठकर आगे बढ़ते हैं बहादुर।

जिस वक्त श्रीदेवी का निधन हुआ अर्जुन उस वक्त अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन मौत की खबर मिलते ही वो शूटिंग छोड़कर तुरंत मुंबई लौट आए। उसके बाद बाद जब पार्थिव शरीर को भारत लाने में दिक्कत हो रही थी तो अर्जुन अपने पिता को सहारा देने दुबई भी पहुंच गए। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी वो लगातार अपने पिता और जाह्नवी-खुशी के साथ खड़े नजर आए।

एक इंटरव्यू में अर्जुन से जब उनकी बहनों खुशी और जाह्नवी के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि वो कभी उनसे मिलते नहीं हैं इसलिए उनके साथ कोई संबंध ही नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन