1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी को पत्नी मानता था मध्यप्रदेश का शख्स, एक्ट्रेस के निधन पर मुंडवाया सिर

श्रीदेवी को पत्नी मानता था मध्यप्रदेश का शख्स, एक्ट्रेस के निधन पर मुंडवाया सिर

 Published : Mar 06, 2018 09:26 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 09:26 am IST

ध्य प्रदेश में श्रीदेवी के एक प्रशंसक श्रीदेवी के निधन से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपना सिर मुडवा लिया।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। 28 फरवरी को श्रीदेवी के अंतिम संस्कार वाले दिन देश के कई हिस्सों से लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजे ट्रक में निकाली गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इससे पहले बाला साहब ठाकरे की अंतिम यात्रा में ही नजर आई थी।

श्रीदेवी के घर से शुरू हुई अंतिम यात्रा तीन घंटे चलने के बाद विले पार्ले श्मशान स्थल पहुंची। मुंबई में बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों तरफ अंतिम यात्रा में चल रहे थे। अंतिम दर्शन के लिए लोग अपनी छतों और लैंप पोस्ट तक पर चढ़ गए थे। मध्य प्रदेश में श्रीदेवी के एक प्रशंसक तो श्रीदेवी के निधन से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपना सिर मुडवा लिया।

एमपी के श्‍योपुर में रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा श्रीदेवी को मन से अपनी पत्‍नी मानते थे। रविवार (4 मार्च) को उन्‍होंने ददुनि गांव के एक स्‍कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और वहीं पर अपना मुंडन करा लिया। इस दौरान श्रीदेवी को फूल माला चढ़ाई। बतौर ओमप्रकाश उन्होंने श्रीदेवी को 3 हजार से ज्यादा खत लिखकर भेजे थे। हालांकि वो श्रीदेवी से कभी मिल नहीं पाए।

ओमप्रकाश ने स्कूल के दौरान श्रीदेवी की एक फिल्म देखी थी जिसके बाद वह उनके फैन हो गए। लगातार पत्र लिखकर मिलने की गुहार लगाने वाले ओमप्रकाश को एक बार श्रीदेवी ने मिलने बुलाया भी, मगर किन्‍हीं वजहों से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई। जैसे ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया। ओमप्रकाश श्रीदेवी से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने किसी और से शादी नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन