1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग शुरू की

अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग शुरू की

 Published : Nov 30, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 04:24 pm IST

अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म पानीपत की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिश्ते की बात कही जा रही है। दोनों की साथ में कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं। हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लुक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। कई बार उन्हें  अपना लुक छुपाते हुए भी देखा गया है।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, "आशुतोष सर और हमारी टीम के साथ..एक ऐसी शानदार यात्रा की शुरुआत जो पहले कभी नहीं हुई।"

अभिनेत्री कृति सैनन फिल्म भी अर्जुन के साथ नजर आएंगी। वह भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 

कृति सैनन ने ट्वीट में लिखा, "हमारी पानीपत की यात्रा आज से शुरू होती है। इस धमाकेदार यात्रा के लिए उत्साहित हूं। दो दिन बाद आप लोगों से जुड़ जाऊंगी। 'पानीपत' का शूट आज शुरू हो रहा है।" 

हिंदी साहित्यकार अशोक चक्रधर ने 'पानीपत' के डायलॉग लिखे हैं। फिल्म में पानीपत का तीसरा युद्ध क्यूं हुआ इस बारे में बताया जाएगा। फिल्म का निर्माण सुनीता गोवारिकर विजन वल्र्ड के सहयोग से अपने होम प्रोडक्शंस एजीपीपीएल के तहत कर रही हैं। 

फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त भी हैं। फिल्म में अर्जुन का लुक काफी शानदार है। वह मूछों पर ताव देते नजर आने वाले हैं। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

शादी के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्दिविनायक मंदिर पहंचे दीपिका-रणवीर, देखे तस्वीरें/

Latest Bollywood News Nov 30: 2.0 फिल्म के पहले दिन कलेक्शन से लेकर प्रियंका-निक की शादी तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन