1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल के बाद दिव्या दत्ता का लुक आया सामने, देखें पोस्टर

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल के बाद दिव्या दत्ता का लुक आया सामने, देखें पोस्टर

 Published : Jan 19, 2021 12:59 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 11:58 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में एक्ट्रेस के दमदार लुक का पोस्टर रिलीज होने के बाद अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता का लुक भी सामने आ गया है।

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल के बाद दिव्या दत्ता का लुक आया सामने, देखें पोस्टर- India TV Hindi
कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल के बाद दिव्या दत्ता का लुक आया सामने, देखें पोस्टर Image Source : TWITTER/DIVYADUTTA/ARJUNRAMPAL

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में एक्ट्रेस के दमदार लुक का पोस्टर रिलीज होने के बाद अर्जुन रामपाल का लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में वह एक खलनायक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो बहुत ही खतरनाक, घातक और कूल किरदार में नजर आएगे। कंगना, अर्जुन रामपाल के साथ-साथ दिव्या दत्ता का भी लुक सामने आ गया है। जिसमें दिव्या दमदार लुक में नजर आ रही हैं।

दिव्या के लुक की बात करें तो वह साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसके साथ ही उन्होंने ज्वैलरी और हाथ और पैर में रंग लगाया हुआ है। वह इस फिल्म में किस किरदार में नजर आने वाली है यह अभी सामने नहीं आया है। इस फिल्म में उनका नाम रोहिणी है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिव्या लिखती है, 'वह खतरनाक लग रही है, लेकिन यह भी वर्णन नहीं करता है कि वह कितनी दुश्मन हो सकती है! मिलिए रोहिणी से'

अर्जुन रामपाल से ट्विटर हैंडल पर अपने लुक की तस्वीर शेयर करके अपने नाम और किरदार के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुश्मन का एक नया नाम है- रुद्रवीर! एक विरोधी जो खतरनाक, घातक और एक ही समय में कूल है!'

नए पोस्टर के साथ कंगना रनौत की 'धाकड़' की रिलीज डेट का ऐलान, इसी साल थियेटर्स में देख सकेंगे फिल्म

अर्जुन के इस लुक की बात करें तो उनकी बॉडी में टैटू बने हुए है। इसके साथ ही वह हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक गैंगस्टर की तरह लुक कैरी किया हुआ है।

अर्जुन के लुक से पहले कंगना का लुक सामने आया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'वह निडर और उग्र है! वह एजेंट अग्नि है। 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़!'

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले गाने के रियर्सल की फोटो, साथ बैठे बच्चे को पहचानते है?

खबरों की मानें तो फिल्म 'धाकड़' में कंगना एक जासूस की किरदार निभा रही हैं।

'धाकड़' के टीजर में कंगना एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। मशीन गन चलाते और चेहरे पर जख्म के निशान के चलते कंगना का यह लुक बिल्कुल हटकर है। 45 सेकेंड के इस टीजर में कंगना बिल्कुल निडर, खून से लथपथ और बंदूक से अंधाधुंध गोलियां चलाते नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन