1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डैडी' में फरहान अख्तर संग तुलना किए जाने पर बोले अर्जुन रामपाल

'डैडी' में फरहान अख्तर संग तुलना किए जाने पर बोले अर्जुन रामपाल

 Published : Sep 13, 2017 07:20 am IST,  Updated : Sep 13, 2017 07:20 am IST

अर्जुन रामपाल के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डैडी' को दर्शकों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म में अर्जुन के अवाला अभिनेता फरहान अख्तर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। लेकिन इसमें वह कैमियो करते हुए दिखे हैं।

farhan- India TV Hindi
farhan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डैडी' को दर्शकों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म में अर्जुन के अवाला अभिनेता फरहान अख्तर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। लेकिन इसमें वह कैमियो करते हुए दिखे हैं। इसके बाद से ही अर्जुन की फरहान से तुलना की जा रही है। जिसे अब अर्जुन से गलत कहा है। उनका कहना है कि यह तुलना बिल्कुल गलत है।

अर्जुन ने कहा, "फिल्म अरुण गवली पर केंद्रित है, इसलिए इस तरह की तुलना अच्छी बात नहीं है। यह बिल्कुल गलत है। फरहान ने आकर 'डैडी' का समर्थन किया और इसमें मेहमान भूमिका निभाई। हमने उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि उन्होंने कैमियो किया।" (मुंबई: संजय दत्त ने कहा- "मैं तब भी बेगुनाह था, मैं अब भी बेगुनाह हूं")

उन्होंने कहा कि यह कुछ अलग है और फरहान के प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है। फिल्म 'डैडी' की शुरुआत हालांकि थोड़ी धीमी रही, लेकिन अर्जुन रामपाल को उनके प्रशंसकों ने अरुण गवली के किरदार में पसंद किया है। बता दें कि यह फिल्म मुंबई के जाने माने डॉन अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है, जो जल्द ही अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपने नाम से पहचाना जाने लगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन