1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल ने किया अपनी पत्नी 'मेहर' और बेटियों को इंफॉर्म, इस दिन करेंगे गर्लफ्रेंड के लिए बेबी शॉवर होस्ट

अर्जुन रामपाल ने किया अपनी पत्नी 'मेहर' और बेटियों को इंफॉर्म, इस दिन करेंगे गर्लफ्रेंड के लिए बेबी शॉवर होस्ट

 Published : May 22, 2019 03:41 pm IST,  Updated : May 22, 2019 03:41 pm IST

खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल 25 मई को अपनी बेबी शॉवर पार्टी रखने वाले है। हाल  में ही अर्जुन ने हाल में ही बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी।

Arjun rampal to be hosting a baby shower for her girlfriend gabriella demetriades - India TV Hindi
Arjun rampal to be hosting a baby shower for her girlfriend gabriella demetriades

मुंबई: इन दिनों अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी सुर्खियों में छाई हुई है। अब खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल 25 मई को अपनी बेबी शॉवर पार्टी रखने वाले है। हाल  में ही अर्जुन ने हाल में ही बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी।

आपको बता दें कि पिछले माह अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया में बताई थी। जिसके बाद से वह चर्चा में आ गए। यह क्यूट कपल अपनी खुशी से काफी एक्साइटेड है।

DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई को अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड के लिए बेबी शावर का आयोजन करेंगे। इस पार्टी में करीबी दोस्त शामिल होंगे। एक्टर की पहली पत्नी मेहर और उनकी दो बेटियों को इस पार्टी के आयोजन के बारे में इंफॉर्म कर दिया गया है। अर्जुन कपूर की बेटियां पिता की जिंदगी में आने वाली गुड न्यूज को लेकर खुश हैं।

हाल में ही अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मालजीव में हॉलिडे  एंजॉय किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की थी।

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल से गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से मुलाकात IPL के ऑफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद कई सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक्ट्रेस होने के साथ अफ्रीकन मॉडल है। जो कि बॉलीवुड फिल्म सोनाली केबल में भी नजर आ चुकी है।

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की फिल्म India's most wanted से शाहरुख खान का है कनेक्शन

Bharat Song Turpeya: सलमान खान पर फिल्माया गाना 'मेरी मिट्टी, मेरा देश' हुआ रिलीज

रीमेक गानों को हिट बनाने वाले हनी सिंह ने जानते हैं इस बारे में क्या कहा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन