अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) की फिल्म india's most wanted इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में अर्जुन कपूर india के ओसामा को पकड़ने में लगे हुए हैं। फिल्म का एक दिलचस्प हिस्सा पता लगा है। फिल्म का शाहरुख खान(Shah Rukh khan) से भी कनेक्शन है।
Related Stories
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान का नाम मेंशन किया गया है और टीम न उन्हें क्रेडिट भी दिया है। अर्जुन कपूर ने खुद इस न्यूज को कंफर्म किया है। उन्होंने कहां- हां यह सच्चाई है। जब आप फिल्म देखोगे तो आपको यह और क्लियर हो जाएगा। फिल्म में हम जिन आतंकवादियों की बात कर रहे हैं वह शाहरुख खान के बहुत फैन हैं और जब मैंने यह सुना तो हम इस पोर्शन को फिल्म में इस्तेमाल करने वाले हैं।
अर्जुन ने कहा- कुछ चीजें हैं जो लोग पहले से जानते हैं। शाहरुख खान को कई बार डिटेन किया गया है क्योंकि यह आतंकवादी कई बाद ट्रेवल करते समय उनके नाम का इस्तेमाल कर चुका है। जिसका खामियाजा शाहरुख सर को उठाना पड़ा है जब भी वह अब्रोड में ट्रेवल किया है। आप सोच सकते हैं वह आतंकवादी कितना खतरनाक होगा। शाहरुख सर काम के लिए यूएस गए थे मगर उन्हें डिटेन कर लिया गया क्योंकि उस व्यक्ति ने उनका नाम लेकर ट्रेवल किया था।
अर्जुन ने कहा- इस बारे में शाहरुख खान को पता है और उन्होंने हमें यह जानकारी को इस्तेमाल करने दिया।
आपको बता दें अर्जुन कपूर की फिल्म India's most wanted 24 मई को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म का ट्रेलर: