1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की पिता सलीम खान के साथ पुरानी तस्वीर वायरल, अमिताभ बच्चन भी आए नजर

सलमान खान की पिता सलीम खान के साथ पुरानी तस्वीर वायरल, अमिताभ बच्चन भी आए नजर

 Published : Dec 22, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 08:26 pm IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपने पिता सलीम खान और अमिताभ बच्चन के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Salman Khan and Salim Khan - India TV Hindi
Salman Khan and Salim Khan  Image Source : INSTAGRAM/ARPITA KHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान  खान की अपने पिता सलीम खान और अमिताभ बच्चन के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों तस्वीरों को सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सलमान की उनके पिता सलीम खान से तो वहीं सलीम खान की अमिताभ बच्चन से बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। 

इस दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्पिता ने खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है। अर्पिता ने लिखा- 'हैंडसम डैडी, यादें।' इन दोनों ही तस्वीरों में सलीम खान हैं। एक तस्वीर में सलीम खान सलमान खान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में सलीम खान के साथ अमिताभ बच्चन हैं और दोनों ही मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। यंग सलीम खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Salim Khan and Amitabh Bachchan
Image Source : INSTAGRAM/ARPITA KHAN SHARMA Salim Khan and Amitabh Bachchan

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलीम खान ने सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी। इसके बाद उन्होंने राइटिंग का रुख किया। सलीम खान ने कई शानदार फिल्मों की कहानी लिखी है। इन सुपहिट फिल्मों में' शोले', 'दीवार', 'मिस्टर इंडिया', 'डॉन', 'हाथी मेरे साथी', 'काला पत्थर', 'यादों की बारात' , 'त्रिशूल' शामिल हैं।

अर्पिता खान की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। कभी सलमान खान के साथ को कभी पति आयुष शर्मा और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अर्पिता खान ने सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'अंतिम' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा भी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन