1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 11' के फिनाले में दिखेगा अर्शी खान और हितेन तेजवानी का रोमांस, पढ़िए फिनाले से जुड़ी सारी खबर

'बिग बॉस 11' के फिनाले में दिखेगा अर्शी खान और हितेन तेजवानी का रोमांस, पढ़िए फिनाले से जुड़ी सारी खबर

 Published : Jan 11, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 03:05 pm IST

इस शनिवार 'बिग बॉस' फिनाले की शूटिंग होगी, जिसका प्रसारण रविवार रात किया जाएगा।

Arshi Hiten - India TV Hindi
Arshi Hiten Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 का फिनाले दूर नहीं है। इस रविवार बिग बॉस का विनर पता चल जाएगा। कलर्स टीवी ने इस बार फिनाले एपिसोड को काफी स्पेशल बनाने का सोचा है। खबर है कि फिनाले में इस बार अर्शी खान और हितेन तेजवानी का रोमांटिक परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। इस प्रोग्राम की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

हितेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस परफॉर्मेंस के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। अर्शी खान भी मुंबई पहुंच चुकी हैं और बहुत ही जल्द वो भी परफॉर्मेंस की तैयारी में जुट जायेंगी। ये दोनों कुल तीन गानों में परफॉर्म करेंगे। एक गाना तो अर्शी अपनी फेवरिट नाइटी पहनकर करेंगी।

Arshi
Image Source : PTIArshi

जब शो में हितेन की बीवी गौरी आईं थीं तो अर्शी काफी डरी हुई थीं, उन्हें लग रहा था गौरी उन्हें काफी फटकार लगाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, उल्टा गौरी ने अर्शी की तारीफ की और कहा उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। जिस तरह वो हितेन को टीज करती हैं वो लोगों को पसंद आता है।

Arshi Hiten
Image Source : PTIArshi Hiten

पिछले दिनों अर्शी दोबारा घर जाने पर अर्शी ने सबसे ज्यादा हितेन को याद किया था। उन्होंने कहा था कि मैं दोबारा घर में उन्हें देखना चाहती हूं।​

बता दें, फिनाले को शानदार बनाने के लिए अक्षय कुमार भी अपनी पैडमैन टीम के साथ नजर आएंगे। अक्षय और सलमान साथ होंगे तो मजा तो दोगुना होगा ही। साथ ही चार चांद लगाएंगी पैडमैन की एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सोनम कपूर।

​इस शनिवार 'बिग बॉस' फिनाले की शूटिंग होगी, जिसका प्रसारण रविवार रात किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन