Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘बिग बॉस’ को लेकर अर्शी खान ने किया बड़ा खुलासा, घर के अंदर इस कंटेस्टेंट ने की थी शराब बनाने की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

VIDEO: ‘बिग बॉस’ को लेकर अर्शी खान ने किया बड़ा खुलासा, घर के अंदर इस कंटेस्टेंट ने की थी शराब बनाने की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

'बिग बॉस 11' को खत्म हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। शो में जीत तो शिल्पा शिंदे को मिली थी, लेकिन वक्त के साथ सभी प्रतिभागियों ने लोकप्रियता हासिल कर ली है। इस शो में नजर आ चुकीं एक्स-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर 'बिग बॉस' से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए हैं।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : May 02, 2018 02:31 pm IST, Updated : May 02, 2018 02:31 pm IST
Arshi Khan- India TV Hindi
Arshi Khan

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को खत्म हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। शो में जीत तो शिल्पा शिंदे को मिली थी, लेकिन वक्त के साथ सभी प्रतिभागियों ने लोकप्रियता हासिल कर ली है। 'बिग बॉस' एक ऐसा शो है, जिसमें दर्शकों को हमेशा ही ये जानने के लिए बेसब्री रहती है आखिर कैमरे के बीच क्या होता है। इस शो में नजर आ चुकीं एक्स-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर 'बिग बॉस' से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए हैं। यहां उन्होंने इस बात की भी खुलासा किया है कि, "क्या घर के अंदर उन्हें शराब मिलती हैं?"

अर्शी ने बताया कि, "एक बार सब्यसाची ने घर के अंदर शराब बनाने की कोशिश की थी। लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने हमें बहुत डांटा। वह हम सभी को एक लैब के अंदर चैंकिंग करने के लिए लेकर गए कि कहीं हम लोगों ने सचमुच पी तो नहीं ली। हालांकि उस दिन हम वाकई में शराब पी चुके होते।" उन्होंने आगे कहा, "अगर हमें 'बिग बॉस' के घर के अंदर शराब पीने की इजाजत होती तो लोग वहां एक दूसरे का मर्डर कर देते। क्योंकि उस घर में सभी एक दूसरे के दुश्मन होते हैं।"

बिग बॉस के घर में कैसे टाइम का पता चला?

अर्शी ने बताया कि शुरुआत में वक्त का पता नहीं चलता। कभी-कभी होता था कि हम लंच ही 5 बजे करते थे। सुबह के 7:45 या 8 बजे एक गाना बजता है, जहां से हमारे दिन की शुरुआत होती है। वहीं पर ही एक मस्जिद है 2 बजे और 5 बजे अजान होती तो हम उससे अंदाजा लगा लेते थे कि अब ये वक्त हो चुका होगा। गौरतलब है कि 'बिग बॉस 12' के भी ऑडिशंस शुरु हो चुके हैं। इस बार शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टेंट को जोड़ियों में अप्लाई करना होगा।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement