1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' के सेट से लीक हुई प्रभास की तस्वीरें, फैंस के बीच होने लगीं वायरल

'साहो' के सेट से लीक हुई प्रभास की तस्वीरें, फैंस के बीच होने लगीं वायरल

 Published : May 02, 2018 11:42 am IST,  Updated : May 02, 2018 11:42 am IST

प्रभास ने अपनी पिछली फिल्म 'बाहुबली' के हिट होने के बाद से अपने चाहनेवालों के बीच एक अलग ही पहचान बना ली है। पिछले कुछ समय से वह अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही इस फिल्म के सेट से प्रभास की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी पिछली फिल्म 'बाहुबली' के हिट होने के बाद से अपने चाहनेवालों के बीच एक अलग ही पहचान बना ली है। पिछले कुछ समय से वह अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही इस फिल्म के सेट से प्रभास की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। दरअसल बता दें कि दुबई की एक लोकल मार्केट में फिल्म का ये चेज सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। इन तस्वीरों में प्रभास एक स्पोर्ट्स बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यहां लैदर जैकेट पहनी हुई है।

प्रभास इन तस्वीरों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। चाहनेवालों के बीच उनका यह लुक तेजी से वायरल होने लगा है। खबरों के मुताबिक दुबई में शूट किया जा रहा यह सीक्वेंस महंगी गाड़ियों, बसों और बाइक्स के बीच फिल्माया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।

गौरतलब है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बाद प्रभास इस फिल्म में दिखाई देंगे। फैंस एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और एवलिन शर्मा भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को तेलुगू के अलावा हिन्दी और मलयालम भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन