1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CM केजरीवाल ने इमरान के 6 साल के बेटे को क्यों बताया सुपरस्टार?

CM केजरीवाल ने इमरान के 6 साल के बेटे को क्यों बताया सुपरस्टार?

 Published : Apr 08, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 07:47 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के 6 साल के बेटे अयान से अरविंद केजरीवाल इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने अयान को सुपरस्टार कह डाला।

emraan- India TV Hindi
emraan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही में बेटे अयान के कैंसर उपचार पर एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने पिता ते संघर्ष और बेटे की तकलीफों का जिक्र किया है। इमरान की इस किताब और उनके बेटे से प्रभावित होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इमरान का 6 साल का बेटा उनसे भी बड़ा सुपरस्टार है। केजरीवाल ने इमरान हाशमी के बेटे को इमरान से भी बड़ा सुपरस्टार बताते हुए कैंसर के खिलाफ जंग में सफलता हासिल करने के लिए हाशमी को बधाई दी है।

इसे भी पढ़े:- इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर से लड़ाई पर लिखी किताब

केजरीवाल ने बीती शाम इंडियन इस्लामिक सेंटर में ‘किस ऑफ लव’ शीर्षक वाली हाशमी की पहली किताब के विमोचन के अवसर पर ये बातें कहीं। किताब को पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है ।

इमरान हाशमी और 21 वर्षीय बिलाल सिद्दीकी किताब के सह लेखक हैं। पूरी किताब अभिनेता के चार वर्षीय बेटे अयान के किडनी के कैंसर से जूझने के दौरान उससे उबरने की उनकी यात्रा और इस दौरान हाशमी और उनकी पत्नी ने जो कुछ भी सहन किया उस लंबे संघर्ष के दौर की दास्तां कहती है।

केजरीवाल ने कहा, यह किताब लिखने के लिए मैं इमरान और बिलाल को बधाई देना चाहता हूं। मैंने अभी तक यह किताब पढ़ी नहीं है लेकिन अब तक जो कुछ भी मैंने सुना है मुझे लगता है कि आपका बेटा आपसे भी बड़ा सुपरस्टार है। अयान के कैंसर से ग्रस्त होने का पता चलने के बाद उसे सात महीने के उपचार के लिए कनाडा ले जाया गया था, जो ना केवल बहुत दुखदायी था बल्कि महंगा भी था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।