1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया गया: गवाह का दावा

आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया गया: गवाह का दावा

 Written By: PTI
 Published : Nov 07, 2021 06:57 am IST,  Updated : Nov 07, 2021 06:57 am IST

आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और करीब तीन हफ्ते जेल में रहने के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी।

Aryan Khan was framed up in drugs case Claims witness latest news in hindi- India TV Hindi
आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया गया: गवाह का दावा  Image Source : INSTA: ___ARYAN___

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई तट के नजदीक एक क्रूज शिप से कथित मादक पदार्थ बरामदगी मामले के गवाह विजय पगारे ने दावा किया कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में ‘‘फंसाया गया’’ है। 

गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और करीब तीन हफ्ते जेल में रहने के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी। 

ड्रग्स केस: NCB दफ्तर पहुंचे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, रिहाई के बाद पहली बार लगाई हाजिरी

गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी। 

इससे पहले इस मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी। एनसीबी पहले ही इन आरोपों की जांच कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन