1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक फिल्म में दिखेंगे तीनों ख़ान, निर्देशक आशुतोष गोविरकर ने किया ऐलान

एक फिल्म में दिखेंगे तीनों ख़ान, निर्देशक आशुतोष गोविरकर ने किया ऐलान

 Published : Apr 02, 2017 02:04 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 02:04 pm IST

अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की करण-अर्जुन हो या सलमान और आमिर खान की अंदाज अपना अपना, दोनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ी है। दर्शक फिर से इन खान्स को एकसाथ बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

khans- India TV Hindi
khans

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की करण-अर्जुन हो या सलमान और आमिर खान की अंदाज अपना अपना, दोनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ी है। दर्शक फिर से इन खान्स को एकसाथ बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। प्रशंसकों की दिली ख्वाहिश है सलमान, शाहरुख और आमिर एकसाथ एक फिल्म में दिखें।

कल फिल्म निर्देशक आशुतोष गोविरकर ने एक ट्वीट करके सबको हैरान कर दिया। आशुतोष ने ट्विटर पर लिखा, ‘’यह आधिकारिक है, मेरी अगली फिल्म तीनों खान्स के साथ होगी। फिल्म में आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान तीनों होंगे। इस फिल्म का नाम क्या आप गेस कर सकते हैं?

इसके बाद तो फैंस खुशी से झूम उठे, फैंस ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। लेकिन शाम को आशुतोष का दूसरा ट्वीट आ गया।

दूसरे ट्वीट में आशुतोष ने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ते हुए बताया कि यह एक प्रैंक था, और उन्होंने लोगों को अप्रैल फूल बनाया है।

इसके बाद फैंस भी आशुतोष गोविरकर से मजाक करने लगे।

आशुतोष गोविरकर ने तो मजाक किया था लेकिन फैंस के दिल में दबी तीनों खान्स को एकसाथ बड़े परदे पर देखने की ख्वाहिश फिर से जाग गई।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन