1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' फिल्म का प्रीक्वल हुआ लॉन्च, कटप्पा के बारे में मिलेगी सारी जानकारी

'बाहुबली' फिल्म का प्रीक्वल हुआ लॉन्च, कटप्पा के बारे में मिलेगी सारी जानकारी

 Published : Apr 02, 2017 08:38 am IST,  Updated : Apr 02, 2017 10:52 am IST

लेखक आनंद नीलकांतन ने शुक्रवार को मुंबई में बहप्रतीक्षित किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' का निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ धूमधाम के साथ लोकार्पण किया, जो ब्लॉक बस्टर फिल्म 'बाहुबली' का प्रीक्वेल है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

मुंबई: लेखक आनंद नीलकांतन ने शुक्रवार को मुंबई में बहप्रतीक्षित किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' का निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ धूमधाम के साथ लोकार्पण किया, जो ब्लॉक बस्टर फिल्म 'बाहुबली' का प्रीक्वेल है। कार्यक्रम में राम्या कृष्णन के साथ राणा डग्गूबाती भी मौजूद थे और कार्यक्रम स्थल के बाहर हजारों की तादाद में प्रशंसकों की भीड़ मौजूद थी।  

ऑईनॉक्स नेहरू प्लेस के बाहर मौजूद छात्रों से लेकर नौकरीपेशा लोग फिल्म के कलाकारों की एक झलक देखने के लिए बेसब्र थे। राजामौली ने दर्शकों से फिल्म 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' के लिए अगले महीने तक इंजतार करने को कहा है, क्योंकि फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। 

किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' अंग्रेजी में लांच हुई। इसके हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करण अप्रैल में उपलब्ध होंगे। 

राजामौली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह किताब फिल्म देखने के अनुभव को बेहतरीन बनाएगी। यह बताती है कि कैसे शिवगामी फिल्म में सबसे सशक्त राजमाता बन जाती है।"

यह किताब 2015 की फिल्म 'बाहुबली' का रूपांतरण है। किताब में सिर्फ राजमाता के बारे में ही नहीं, बल्कि कटप्पा के बारे में भी बताया गया है। नीलकांतन ने कहा कि किताब में अधिकांश महिला चरित्र हैं, क्योंकि यह किताब भावनाओं के बारे में है। 

'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन