1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अटल बिहारी वाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया था बड़ा काम, सुभाष घई ने जताया आभार

अटल बिहारी वाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया था बड़ा काम, सुभाष घई ने जताया आभार

 Published : Aug 17, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 05:13 pm IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के बाद से ही लोग उनसे जुड़ी अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं।

Subhash Ghai, Atal Bihari Vajpayee- India TV Hindi
Subhash Ghai, Atal Bihari Vajpayee

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के बाद से ही लोग उनसे जुड़ी अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। फिल्ममेकर सुभाष घई ने अटल जी को याद करते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'परदेस' का म्यूजिक उन्होंने ही लॉन्च किया था और उनकी वजह से ही फिल्ममेकर्स को बैंक से लोन मिलना शुरू हुआ था।

सुभाष घई ने इंडिया टीवी से कहा- ''मेरी फिल्म परदेस का म्यूजिक उन्होंने ही लॉन्च किया था। उस समय उन्होंने मुझसे कहा था- सुभाष, परदेस जाओ और अपने देश भारत की कहानी सुनाओ, उसकी कवितायें सुनाओ। तब मैंने उनसे कहा था कि परदेस फिल्म वही है।''

सुभाष घई ने आगे कहा- ''फिल्म इंडस्ट्री को इंडस्ट्री का दर्जा ना मिलने के कारण हमें बैंक से लोन या इंश्योरेंस नहीं मिलता था, लेकिन अटल जी ने हमारी इंडस्ट्री को इंडस्ट्री का दर्जा दिलवाया। इससे हमें लोन मिलने लगा था। पूरी फिल्म इंडस्ट्री जिंदगी भर उनकी ऋणी रहेगी।''

उन्होंने आगे कहा- ''अटल जी ने मेरी बहुत सी फिल्में देखी थीं, जिसमें ताल भी शामिल है। 12 साल पहले मैं अटल जी से उनके घर मिलने गया था, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह ज्यादा बोल नहीं पा रहे थे। उनके जैसा इंसान राजनीति में और कोई नहीं होगा। मैं उनकी कविता का शौकीन रहा हूं। वह खुद कवि थे इसलिए आर्टिस्टों का दुख वह समझते थे।''

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। शाहरुख ने बताया कि किस तरह वे अटल बिहारी के विचारों को सुनकर बड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर पर अटल बिहारी वाजपेयी को बापजी कहा जाता था। उन्होंने बताया कि वो उनसे किस तरह से फिल्में, पॉलिटिक्स और कविताओं पर बातें किया करते थे।

पढ़िए शाहरुख खान का पोस्ट-

पढ़ें, अन्य सितारों ने कैसे उनके निधन पर शोक जताया।

17 अगस्त को नई दिल्ली के स्मृति स्थल पर अटल जी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें-

अटल बिहारी के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

जब ऐश्वर्या, श्रीदेवी और देवानंद के साथ नजर आए अटल बिहारी वाजपेयी

लता मंगेशकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन