1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए 'राम लखन' में शामिल होने पर आथिया शेट्टी ने क्या कहा

जानिए 'राम लखन' में शामिल होने पर आथिया शेट्टी ने क्या कहा

 Published : Sep 26, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Sep 26, 2015 12:51 pm IST

मुंबई: 1989 की सुपरहिट फिल्म राम लखन की रीमेक के लिए कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम सामने आए है लेकिन अभी तक किसी की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में एक और नाम

जानिए 'राम लखन' में...- India TV Hindi
जानिए 'राम लखन' में शामिल होने पर आथिया शेट्टी ने क्या कहा

मुंबई: 1989 की सुपरहिट फिल्म राम लखन की रीमेक के लिए कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम सामने आए है लेकिन अभी तक किसी की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में एक और नाम सामने आया है और वो है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हीरो की अभिनेत्री आथिया शेट्टी का।

फिल्म राम-लखन के लिए इधर कुछ दिनों से आथिया का काफी आ रहा है। खबरों की माने तो आथिया को फिल्म का ऑफर मिला है और वो इसको लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर वो ध्यान दे रही हैं और जब इसी के बारे में जब उनसे एक समारोह में पूछा गया तो उनकी प्रतिक्रिया की शायद किसी को उम्मीद भी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- राम-लखन में अभिषेक-रितिक? जरा एक सुझाव रोहित शेट्टी के लिए!

आथिया ने जवाब में सिर्फ अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट पेश की और वहां से चलती बनी। वैसे उनकी फिल्म हीरो बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है लेकिन उनकी अगली फिल्मों के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं।

ऐसे में फिल्म निर्माता करन जौहर की राम लखन की रीमेक पर उनकी चुप्पी साध लेना समझ से दूर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन