Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष और वरिना इस तरह कर रहे हैं 'लवरात्री' का प्रमोशन

आयुष और वरिना इस तरह कर रहे हैं 'लवरात्री' का प्रमोशन

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 22, 2018 04:34 pm IST, Updated : Aug 22, 2018 04:34 pm IST

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने हाल ही में बांद्रा के एक कॉलेज का दौरा किया था जहाँ यह युवा जोड़ी छात्रों के बीच अपनी फिल्म "लवरात्री" का प्रचार करते हुए नज़र आई।

लवरात्री- India TV Hindi
लवरात्री

नई दिल्ली: आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने हाल ही में बांद्रा के एक कॉलेज का दौरा किया था जहाँ यह युवा जोड़ी छात्रों के बीच अपनी फिल्म "लवरात्री" का प्रचार करते हुए नज़र आई। अपने विशाल ट्रेलर लॉन्च के बाद लवरात्री चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी फ़िल्म के प्रचार के लिए नवोदित जोड़ी आर.डी नेशनल कॉलेज पहुंची थी जहाँ सभी छात्रों ने तालियों और उत्साह के साथ बॉलीवुड की इस नई जोड़ी का स्वागत किया।

जिसके बाद उन्होंने अपने छात्र प्रशंसकों के साथ बातचीत की और हाल ही में रिलीज हुए गरबा एंथम "चोगाड़ा" पर छात्रों के साथ मंच पर और कॉलेज परिसर में अपने गरबा का रंग जमाते हुए नज़र आये। आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने एक इंट्रा-कॉलेजिएट इवेंट के दौरान कॉलेज का दौरा किया था।

लवरात्री

लवरात्री

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने अपने इस प्रचार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। और इसी के साथ फ़िल्म की मुख्य जोड़ी ने जोरशोर से फ़िल्म के प्रचार का आगाज़ कर दिया है। चूंकि गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।

नीरेन भट्ट द्वारा लिखित यह फ़िल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है जो "लवरात्री" के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुवात कर रहे है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी "लवरात्री" 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement