1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लवरात्री के रंगीन ट्रेलर को मिल रहा है दर्शकों से प्यार!

लवरात्री के रंगीन ट्रेलर को मिल रहा है दर्शकों से प्यार!

 Published : Aug 08, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 03:38 pm IST

आयुष और वारिना की तरोताज़ा केमिस्ट्री के साथ, ट्रेलर के दमदार संगीत ने दर्शकों की रुचि का स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है।

LoveRatri- India TV Hindi
LoveRatri Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सलमान खान फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "लवरात्री" का ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष गरबा टीचर हैं, जिनका दिल वरीना हुसैन पर आ जाता है। श्रोताओं के बीच त्यौहार का उत्साह उत्पन्न करते हुए, लवरात्री के ट्रेलर में रोमांस, नाटक, ह्यूमर और ट्रेजेडी जैसी विभिन्न भावनायें पेश की गई है जिसने दर्शकों के हिट में काम करते हुए फ़िल्म की रिलीज के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है।

आयुष और वारिना की तरोताज़ा केमिस्ट्री के साथ, ट्रेलर के दमदार संगीत ने दर्शकों की रुचि का स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है। नवरात्रि के रंगीन त्यौहार की झलक देते हुए, फ़िल्म के पोस्टर में बॉलीवुड की इस नई जोड़ी के बीच एक शानदार केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दे रही थी। त्यौहार के अवसर पर रिलीज होने वाली लवरात्री में नवरात्रि का सार देखने मिलेगा जिसमें गरबा फ़िल्म की अहम जड़ है।

LoveRatri
LoveRatri

अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दोनों कलाकारों को ट्रेनिंग सेशन से गुज़रना पड़ा था। इसके साथ ही आयुष अपनी और वारिना के डांस सेशन की भी कई तस्वीरें और वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर चुके है।

LoveRatri
LoveRatri

नीरेन भट्ट द्वारा लिखित यह फ़िल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है जो "लवरात्री" के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुवात कर रहे है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी "लवरात्री" 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन