1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना पत्नी ताहिरा के साथ बीच पर मना रहे हैं हॉलीडे, देखिए तस्वीरें

आयुष्मान खुराना पत्नी ताहिरा के साथ बीच पर मना रहे हैं हॉलीडे, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 26, 2019 08:59 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 08:59 am IST

आयुष्मान खुराना हॉलीडे मनाने के लिए पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ बहामास गए हुए हैं। आयुष्मान ने अपने हॉलीडे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Ayushmann khurrana and tahira kashyap- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप।

आयुष्मान खुराना काम से ब्रेक लेकर पत्नी ताहिरा और बच्चों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बहामास गए हैं। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अपने बहामास वेकेशन की फोटोज शेयर करते हुए फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा के साथ बीच पर  घूमते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आयुष्मान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा- बहामास में क्रिसमस एक दिन बाद होता है। मेरी क्रिसमस।

ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा-पिछले साल बहामियन सूरज को भिगोते हुए मुझे याद है कि मैंने पोस्ट किया था कि मैं आत्म स्वीकृति पर काम कर रही थी और मेरी इच्छा है कि मैं अगली बार कैमरे का सामना कर सकूं! खैर अगली बार यहाँ है और मुझे खुशी है कि मैं स्वीकृति और प्यार की इस जर्नी पर हूं।

आपको बता दें आयुष्मान खुराना को हाल ही में फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। अंधाधुन में उन्होंने एक अंधे इंसान का किरदार निभाया था। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अवार्ड सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान ने अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग खत्म कर ली है। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। इस साल आयुष्मान 'आर्टिकल 15', 'बाला' और 'ड्रीमगर्ल' रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन