1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग हुई पूरी

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग हुई पूरी

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 04:06 pm IST

आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

shubh mangal jyada saavdhan- India TV Hindi
शुभ मंगल ज्यादा सावधान

अभिनेता आयुष्मान खुराना और टीम ने आगामी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग पूरी कर ली है। आयुष्मान ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर साझा की जिस पर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म रैप' लिखा हुआ था।

ayushmann khurrana instagram story
आयुष्मान खुराना इंस्टाग्राम स्टोरी।

यह हिट फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की दूसरी किस्त है जो 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी।

हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बनारस में हुई है। फिल्म समलैंगिकता के मुद्दे पर आधारित है। इसमें नीना गुप्ता और गजराज राव भी हैं जो इससे पहले आयुष्मान के साथ 'बधाई हो' में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन