1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना के लिए माता-पिता ने रखी सरप्राइज पार्टी

आयुष्मान खुराना के लिए माता-पिता ने रखी सरप्राइज पार्टी

 Written By: IANS
 Published : Mar 05, 2020 09:18 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 09:18 am IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

 ayushmann khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शानदार कमाई जारी है। फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना के माता-पिता ने हाल ही में चंडीगढ़ में उनके लिए एक सरप्राइज पार्टी रखी है। आयुष्मान ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था। जब मैंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म करने का फैसला किया, उस समय मेरे परिवार और करीबी रिश्तेदारों ने मेरा समर्थन किया था। जब फिल्म पर्दे पर सफल साबित हुई तो उन्होंने मुझे रात के खाने पर आमंत्रित करने का फैसला किया, जो मेरे दिल को छू गया।"

हितेश द्वारा निर्देशित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भारत के एक छोटे से कस्बे के दो पुरुषों के बीच प्रेम की कहानी है।

इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, गजराज राव और नीना गुप्ता भी हैं।

आयुष्मान ने आगे कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरे माता-पिता और मेरे रिश्तेदारों को मुझपर गर्व है, और इन सबका प्यार मुझे इसी तरह की फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन