1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अपनी इस फिल्म से दर्शकों को हैरान करने वाले हैं आयुष्मान खुराना

अब अपनी इस फिल्म से दर्शकों को हैरान करने वाले हैं आयुष्मान खुराना

 Published : Sep 13, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 02:47 pm IST

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनकी पिछले दिनों रिलीज फिल्में ‘बर्फी की बर्फी’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ के लिए खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन इस बार लगता है कि आयुष्मान कुछ नया करने की तैयारी में हैं।

ayush- India TV Hindi
ayush

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनकी पिछले दिनों रिलीज फिल्में ‘बर्फी की बर्फी’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ के लिए खूब तारीफें बटोरीं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई किरदारों को पर्दे पर उतारा हैं, लेकिन इन सब में यह समानता थी वह एक अच्छे लड़के की भूमिका में ही दिखे हैं। लेकिन इस बार लगता है कि आयुष्मान कुछ नया करने की तैयारी में हैं। दरअसल जल्द ही वह फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगी। बता दें कि यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, फिलहाल इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक आयुष्मान इसमें एक नेत्रहीन पियानोवादक की भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि उन्होंने पहले कभी भी अलग किस्म की फिल्में नहीं की हैं, और इसलिए वह इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने फिल्म के बारे में अन्य कोई जानकारी शेयर नहीं की, हालांकि उन्होंने बताया कि फिल्म का शीर्षक शूट द पियानो प्लेयर नहीं है जैसा कि खबरों में बताया जा रहा था। आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म में राघवन के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘एक हसीना थी’, ‘जॉनी गद्दार’ और ‘बदलापुर’ जैसी कई यादगार क्राइम-थ्रिलर फिल्में दी हैं। (नीना गुप्ता बनने जा रही हैं ऋषि कपूर की पत्नी, शुरु की खास तैयारियां)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन