1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर साथ नजर आने वाली है आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी

एक बार फिर साथ नजर आने वाली है आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी

 Published : Dec 08, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:08 pm IST

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।

Ayushmann and bhumi- India TV Hindi
Ayushmann and bhumi Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANKHURANA

आयुष्मान खुराना की फिल्में इस साल एक से बढ़कर एक बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखाई है। फिर चाहे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' या 'अंधाधुन' हो। दोनों फिल्मों में आयुष्मान की एक्टिंग सभी को पंसद आई है।आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर नजर आने वाली है। आयुष्मान और भूमि साथ में दो फिल्में कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी काफी हिट रही है। अब यह जोड़ी फिल्म बाला' से लोगों का मनोरंजन करती नजर आएगी।

जी हां आयुष्मान और भूमि की फिल्म 'बाला' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजान करने वाले हैं तो वहीं डायरेक्चट अमर कौशिक करेंगे। फिल्म में आयुष्मान का नाम ही बाला होगा। इसमें वह एक मैच्योर शक्स का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। कहानी ऐसे शक्स की है जिसके समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। भू्मि फिल्म में एक डस्की गर्ल का रोल निभाने वाली हैं। 

आयुष्मान और भूमि इससे पहले 'दम लगाके हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' में साथ नजर आए थे। 'दम लगाके हईशा' भूमि की डेब्यू फिल्म थ। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट मूवी दी हैं। भूमि 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब उनकी अगली फिल्म 'सोनचिरईया' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली हैं।

अमर कौशिक ने 2018 में 'स्त्री' और 'बधाई हो' जैसी दो हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर थे। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट रही। जिसके बाद उनकी दूसरी फिल्म बधाई हो रिलीज हुई। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सानया मल्होत्रा नजर आए थे। दोनों ही फिल्ंमें बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस की थी।

Also Read:

ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

Kedarnath Movie Box office Collection day 1: सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाएं 7.25 करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन