1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

 Published : Dec 08, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 02:15 pm IST

देओल सिस्टर अपनी पिता धर्मेंद्र से काफी करीब हैं। धर्मेंद्र आज अपना 83rd वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर ईशा ने अपने पिता, मां और पति के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें सभी लोग साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ईशा देओल- India TV Hindi
ईशा देओल

नई दिल्ली: देओल सिस्टर अपनी पिता धर्मेंद्र से काफी करीब हैं। धर्मेंद्र आज अपना 83rd वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर ईशा ने अपने पिता, मां और पति के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें सभी लोग साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पित धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी और पति भरत तख्तानी के साथ फोटो शेयर किया है। ईशा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा'। इस फोटो में जैसा कि आप देख रहे हैं हेमा मालिनी ने पिंक कलर का कुर्ता पहना है और ईशा देओल ने भी पिंक कलर का कुर्ता पहना है। धर्मेंद्र व्हाइट कलर का शर्ट पहने हुए वहीं ईशा के पति भरत तख्तानी भी व्हाइट कलर के शर्ट में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र को खेती बाड़ी का भी शौक है। जी हां ईशा के पापा यानी धरम पाजी को ऑरगैनिक सब्जियां उगाने का बहुत शौक है।

एक पोस्ट शेयर करते हपए धर्मेंद्र खुद बताते हैं कि वह ऑरगैनिक सब्जियां उगा रहे हैं। इस दौरान धर्मेंद्र के हाथों में प्याज नजर आते हैं।

ईशा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में ईशा आए दिन अपनी फैमिली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले गणेश चतुर्थी पर ईशा ने अपनी मॉम हेमा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

ईशा आए दिन अपनी मॉम और पति के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हैं। डिनर पर जाते-जाते दिखाई देती हैं। कुछ वक्त पहले ही ईशा ने अपनी मॉम हेमा के साथ लैकमी फैशन वीक पर रैंप वॉक किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन