1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bala Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म

Bala Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म

 Published : Nov 23, 2019 07:19 am IST,  Updated : Nov 23, 2019 07:19 am IST

आयुष्मान खान खुराना की फिल्म 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म आज100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

bala box office collection- India TV Hindi
बाला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। बालों की समस्या पर बनी फिल्म बाला में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। बाला आयुष्मान खुराना की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म आज 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया- बाला दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते, 72.24 करोड़ दूसरे हफ्ते 26.56 करोड़ कमाए हैं। फिल्म भारत में टोटल 98.80 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 

आयुष्मान खुराना की फिल्म वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुसी जाहिर की थी। आज भारत में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'बाला' बालमुकुंद शुक्ला की कहानी है। जिसके बचपन में तो लहराते घने बाल होते हैं लेकिन जवानी में समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। बालों को झड़ने से बचाने के लिए वह कई नुस्खे अपनाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन