1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग खत्म होने पर आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता सहित पूरी स्टार कास्ट ने की पार्टी, देखे तस्वीरें

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग खत्म होने पर आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता सहित पूरी स्टार कास्ट ने की पार्टी, देखे तस्वीरें

 Published : Dec 18, 2019 07:20 am IST,  Updated : Dec 18, 2019 07:20 am IST

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर पूरी स्टार कास्ट ने पार्टी है।

shubh mangal zyada saavdhan- India TV Hindi
शुभ मंगल ज्यादा सावधान की स्टार कास्ट ने की पार्टी।

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खुशी में पार्टी रखी गई जहां फिल्म की कास्ट और क्रू पहुंचे। नीना गुप्ता, गजराज राव के साथ आंनद एल राय भी पार्टी में शामिल हुए।

आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर 15 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की फोटो शेयर की थी। सोमवार को टीम ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने का सेलिब्रेशन किया। सेलिब्रेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

shubh mangal zyada saavdhan
नीना गुप्ता इंस्टाग्राम स्टोरी।

shubh mangal zyada saavdhan
शुभ मंगल ज्यादा सावधान की पार्टी

shubh mangal zyada saavdhan
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का रैपअप सेलिब्रेशन।

आनंद एल राय ने नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- कुछ स्पेशल लोग मौसम बदलने की ताकत रखते हैं। बहुत बहुत शुक्रिया बहुत सारे प्यार के लिए। नीना गुप्ता और गजराज राव टीम की मुस्कुराहत हैं आप दोनों।

shubh mangal zyada saavdhan
रैपअप पार्टी

फिल्म की बात करें तो यह आयुष्मान खुराना की 2017 में आई फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान के साथ जितेंद्र कुमार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग वाराणसी में हुई है।

फिल्म का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान को हितेश केवल्य ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन