1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने फैंस के लिए बांटे गिफ्ट्स, जानें तोहफे में अभिनेता ने क्या दिया

आयुष्मान खुराना ने फैंस के लिए बांटे गिफ्ट्स, जानें तोहफे में अभिनेता ने क्या दिया

 Published : Mar 20, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 07:00 pm IST

आयुष्मान अपने उन फैंस के लिए कुछ बेहद ही खास गिफ्ट्स लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए लगातार उनके टच में रहते हैं। 

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANN KHURRANA

अभिनेता आयुष्मान खुराना हाल ही में आसाम में अपनी अगली फिल्म 'अनेक' की शूटिंग कर लौटे हैं। यहां से वह अपने उन फैंस के लिए कुछ बेहद ही खास गिफ्ट्स लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए लगातार उनके टच में रहते हैं। इन तोहफों में स्कार्फ, गैंडे की छोटी-छोटी मूर्तियां इत्यादि शामिल हैं। इन्हें एक स्पेशल बॉक्स में अपने खुद के लिखे नोट के साथ आयुष्मान अपने प्रशंसकों को भेजेंगे।

इस नोट में अभिनेता ने लिखा है, "आपने जमकर मेरा उत्साहवर्धन किया है, मुझे शुभकामनाएं दी हैं, निस्वार्थ भाव से मुझसे प्रेम किया है। इस मेहरबानी और समर्थन के लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया। आपका प्यार मेरे लिए काफी मायने रखता है। आई लव यू टू। मैं जहां कहीं भी रहूं आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे इसलिए मैं असाम से आपको एक खास प्यार का टोकन भेज रहा हूं।"

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अनेक' को फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन