1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की ‘तुम्हारी सुलू’ संग जुड़े ये अभिनेता, खास भूमिका में आएंगे नजर

विद्या बालन की ‘तुम्हारी सुलू’ संग जुड़े ये अभिनेता, खास भूमिका में आएंगे नजर

 Published : Nov 08, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 03:02 pm IST

विद्या बालन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'तुम्हारी सुलू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में विद्या काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब फिल्म को और मजेदार बनाने...

Tumhari Sulu- India TV Hindi
Tumhari Sulu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'तुम्हारी सुलू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में विद्या काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वैसे पिछले दिनों जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुक है, लेकिन अब फिल्म को और मजेदार बनाने और फैंस की बढ़ाने के लिए इसमें एक नया जुड़ गया है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं। वह एक फिल्म में अतिथि भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

आयुष्मान ने हाल ही में विद्या की प्रशंसा करते हुए कहा है कि, वह एक स्टार कलाकार है। आयुष्मान ने बुधवार को ट्वीट किया, "विद्या बालन के साथ काम करना मेरा सौभाग्य रहा। वह एक स्टार कलाकार हैं।" (OMG! ‘गोलमाल अगेन’ की सफलता के बाद अजय देवगन ने ठुकराई पत्नी काजोल की फिल्म)

फिल्म के सह-निर्माता अतुल कास्बेकर ने बताया कि वह 'तुम्हारी सुलू' में विशेष उपस्थिति के लिए आयुष्मान के आभारी हैं। 'तुम्हारी सुलू' की कहानी एक मध्यम आयु वर्ग की गृहिणी सुलोचना उर्फ सुलू के आसपास घूमती है, जो एक जिंदादिल महिला है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन