1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे आयुष्मान खुराना, भारतीय इतिहास रहेगा सब्जेक्ट

लॉकडाउन में अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे आयुष्मान खुराना, भारतीय इतिहास रहेगा सब्जेक्ट

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2020 03:44 pm IST,  Updated : May 06, 2020 04:05 pm IST

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान 'गुलाबो सिताबो' में दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।

आयुष्मान खुराना अब...- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना अब करेंगे पढ़ाई Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने बेहतरीन व अलग तरह के किरदारों से बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों को एक अलग दिशा दी है और इस बीच आयुष्मान ने भारतीय इतिहास पर एक ऑनलाइन कोर्स के लिए नामांकन कराया है। 

आयुष्मान ने इस बारे में कहा, "मुझे खुद को हमेशा बेहतर बनाने की चाह रही है, क्योंकि मुझे लगता है कि हम किसी चीज को सीखने के मामले में धन्य है और जिंदगी के आखिरी पल तक हमारा विकास होता जाता है। मुझे जानकारियों की तलब रहती है और हमेशा से ऐसा था।"

भारतीय इतिहास के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "भारतीय इतिहास हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है और इसके बारे में और भी बहुत कुछ जानने की मुझमें उत्सुकता है। हमारा इतिहास आकर्षित करने वाला रहा है - यह बेहद समृद्ध है, संस्कृतियों से लबरेज और बेहद विविध। मेरे पास फिलहाल कुछ खाली वक्त है और मैं हमारे अतीत के बारे में थोड़ा और जानना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के अतीत के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मैंने एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम में नामांकन कराया है और इसके लिए मैं बहुत रोमांचित हूं। यह एक समृद्धशाली और संतुष्टिदायक अनुभव रहेगा।"

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान 'गुलाबो सिताबो' में दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को शुजीत सिरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन