1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्टिकल 15 के शानदार रिव्यू से उत्साहित आयुष्मान खुराना की मांग : देश भर में टैक्स फ्री हो फिल्म

आर्टिकल 15 के शानदार रिव्यू से उत्साहित आयुष्मान खुराना की मांग : देश भर में टैक्स फ्री हो फिल्म

 Published : Jun 28, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 04:13 pm IST

आर्टिकल 15 के प्रदर्शन से खुश होकर आयुष्मान खुराना ने कहा है कि फिल्म टैक्स फ्री होनी चाहिए।

ayushman khurrana - India TV Hindi
ayushman khurrana  Image Source : GOOGLE

आयुष्मान खुराना (ayushmann-khurrana)की फिल्म आर्टिकल 15 (Article 15) देश भर में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स के भी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। इन्हीं सब के बीच फिल्म के मुख्य किरदार आयुष्मान खुराना ने मांग की है कि फिल्म को देश भर में टैक्स फ्री कर देना चाहिए। खुराना ने  कहा कि यह फिल्म देश को एक रखने के  लिए अहम संदेश देती है और ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख पाएं, इसके लिए इसे टैक्स फ्री कर देना चाहिए।

मालूम हो यह फिल्म धर्म, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भारत देश के नागरिकों के बीच भेदभाव को रोकने वाले आर्टिकल 15 पर बनी है। फिल्म की विषय वस्तु भी सत्य घटना के आधार पर रखी गई है। आज भी देश के कई हिस्सों में जनता धर्म जाति औऱ जन्म के स्थान के आधार पर भेदभाव से ग्रस्त दिखाई देती है। 

खुराना ने कहा कि जिस तरह ट्रेलर की तारीफ हुई और उसके बाद फिल्म के रिव्यू भी बेहद अच्छे आ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि ऐसे जरूरी विषय पर बनी फिल्म भारत के हर नागरिक तक यह फिल्म पहुंचे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन