1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले ही की जबरदस्त कमाई

‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले ही की जबरदस्त कमाई

 Published : Apr 27, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 07:13 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली-2: द कॉनक्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रही है। यह इंतजार इस शुक्रवार 28 अप्रैल को अब खत्म होने वाला है। दर्शकों ने फिल्म को देखने के लिए एक सप्ताह पहले इसकी टिकट...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

चेन्नई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली-2: द कॉनक्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रही है। यह इंतजार इस शुक्रवार 28 अप्रैल को अब खत्म होने वाला है। दर्शकों ने फिल्म को देखने के लिए एक सप्ताह पहले इसकी टिकट बुकिंग करवानी शुरु कर दी थी। जहां एक तरफ फिल्म के टिकट 2400 रुपए तक के बिक रहे हैं। वहीं खबर आई है 'बाहुबली-2’ ने रिलीज से पहले शानदार कमाई भी कर ली है। दरअसल फिल्म ने रिलीज से पहले ही 30 लाख डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है।

यह कमाई टिकटों की पहले से की गई बुकिंग से हुई है। फिल्म 28 अप्रैल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। वितरक ग्रेट इंडिया फिल्म्स ने एक बयान में कहा, "हमने रिलीज से पहले ही 30 लाख रुपए से अधिक की कमाई कर ली है, जबकि बुकिंग लगातार जारी है। यह किसी भी भारतीय फिल्म की रिलीज से पहले टिकट बुकिंग से की गई सर्वाधिक कमाई है।"

अमेरिका में फिल्म 1,100 स्क्रीनों पर रिलीज होगी। बता दें कि यह 2015 में आई फिल्म बाहुबली की सीक्वल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकोर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शर्मा, तमन्ना भाटिय, सत्यार्थी और राम्या कृष्नन जैसे सितारे मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन