1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' देखने से पहले देखिए अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना का शाही अवतार

'बाहुबली 2' देखने से पहले देखिए अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना का शाही अवतार

 Published : Apr 26, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 12:37 pm IST

फिल्म 'बाहुबली 2' के दो नए पोस्टर जारी किए गए हैं, पोस्टर में देवसेना और अमरेंद्र बाहुबली का शाही अवतार देखने को मिल रहा है।

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली:बाहुबली 2’ की रिलीज तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फिल्म देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्ममेकर्स भी लगातार फिल्म से जुड़ा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

बाहुबली के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से माहिष्मति के राजा अमरेंद्र बाहुबली और महारानी देवसेना के दो नए पोस्टर जारी किए गये हैं। पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। पोस्टर में महारानी देवसेना और महाराजा अमरेंद्र बाहुबली का शाही अवतार सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

अभी तक देवसेना को इस रूप में किसी ने नहीं देखा था। देवसेना के किरदार में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रभास भी नीले रंग के रॉयल ड्रेस में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। अमरेंद्र बाहुबली को इस शाही अवतार में देखने के लिए आप जरूर सिनेमाघर का रुख करना चाहेंगे।

आपको बता दें, भारत में यह फिल्म 8000 स्क्रीन्स में रिलीज होने जा रही है। सिर्फ साउथ में 3 हजार स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि 28 अप्रैल को कोई भी अन्य बॉलीवुड या साउथ फिल्म थियेटर्स में रिलीज नहीं हो रही है। यानी इस शुक्रवार थियेटर्स में सिर्फ और सिर्फ बाहुबली का ही जलवा रहेगा।

​प्रभास, अनुष्का शेट्टी के अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया, राणा दग्गूबाती, सत्यराज और राम्याकृष्णन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन