1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' के गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम

'बाहुबली 2' के गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम

 Published : Apr 23, 2017 09:34 am IST,  Updated : Apr 23, 2017 09:35 am IST

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। उससे पहले शनिवार की शाम को 'बाहुबली 2' के गाने 'साहोरे बाहुबली' का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया।

BAAHUBALI SONG- India TV Hindi
BAAHUBALI SONG

मुंबई: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। उससे पहले शनिवार की शाम को 'बाहुबली 2' के गाने 'साहोरे बाहुबली' का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया। प्रोमो ने रिलीज होते  इंटरनेट पर धूम मचा दी। गाने में प्रभास को राजा बनते दिखाया गया है। गाने को साउथ के सिंगर एम एम कीरावानी और मौनिमा ने गाया है। पंजाबी फोक सिंगर दलेर मेहंदी की आवाज भी आपको गाने में सुनाई देगी।

यहां देखें फिल्म का गाना

दर्शकों को 'बाहुबली 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। लोग 2 साल से इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? आपको बता दें मुंबई में फिल्म बाहुबली 2 का ग्रैंड प्रीमियर भी होने वाला है। एस एस राजामौली इसके लिए काफी तैयारियां कर रह हैं। फिल्म का प्रीमियर इंटरनेशनल प्रीमियर जैसा भव्या होगा।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा राणा डग्गूबती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 28 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन