1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' पाकिस्तान में भी होगी रिलीज, नाम होगा 'बाबू अली 2'

'बाहुबली 2' पाकिस्तान में भी होगी रिलीज, नाम होगा 'बाबू अली 2'

 Published : May 10, 2017 01:21 pm IST,  Updated : May 10, 2017 01:57 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हालिय रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों में उत्साह अब भी बाकी है। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच खबर आई है कि इसे पाकिस्तान में 'बाबु अली 2'

baahubli- India TV Hindi
baahubli

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों में उत्साह अब भी बाकी है। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर नया इतिहास रच रही है। ऐसे में लोग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफें कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आई है कि फिल्म को अब पाकिस्तान में भी रिलीज करने की तैयारी शुरु हो चुकी है। इसमें एक नया ट्विस्ट यह है कि फिल्म को पाक में 'बाहुबली' की बजाय 'बाबू अली 2' के नाम से पेश करने की योजना बनाई जा रही है।

सिर्फ इतना ही नहीं इसके लिए फिल्म के पोस्टर्स में भी बदलाव दिखने शुरु हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें बाहुबली हरें रंग का कुर्ता पहने मुस्लिम टोपी लगाए हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ देवसेना बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी मूल के लेखक तारेक फतेह ने भी ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है। जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट की जितनी महंगी टिकट उतनी सुविधा

​वैसे हम यहां आपको बता दें ये फैनमेड पोस्टर हैं जो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में बाहुबली 2 रिलीज हो चुकी है और वहां भी फिल्म की टिकट के लिए लंबी लाइन लगी है। 

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं, तो कुछ लोगों के लिए यह मजाक का बन गया है। तारेक फतेह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "बाहुबली 2 अब पाकिस्तान में 'बाबू अली' के नाम से रिलीज होगी।" 

अगली स्लाइड में भी देखें बाकी पोस्टर्स:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन